नई दिल्ली: साल के पहले महीने में 88.2 मिमी बारिश के साथ दिल्ली में 122 वर्षों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा कि, 1901 के बाद से राजधानी में यह सबसे अधिक बारिश है, जबसे भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने डेटा एकत्र करना शुरू किया था।
दिल्ली में इससे पहले 1989 में सबसे अधिक 79.7 मिमी बारिश हुई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस साल जनवरी में लगभग 70 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो शनिवार को पिछले 32 वर्षों में महीने में सबसे अधिक थी।