पंजाब: बाढ़ से प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग

फगवाड़ा, पंजाब: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन दोआबा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के फगवाड़ा आवास के समक्ष करीब दो घंटे तक धरना दिया।

किसान पहले चीनी मिल चौक पर एकत्र हुए और फिर विरोध प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय मंत्री के घर की ओर मार्च किया।

द ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बीकेयू महासचिव सतनाम सिंह साहनी, कृपाल सिंह मुसापुर और कुलविंदर काला सरपंच अथोली ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ ने पंजाब में भयानक तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित करना चाहिए और खासकर पंजाब के लिए 10,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस सीजन की पूरी फसल और अगले सीजन की फसल खतरे में है और किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।

आपको बता दे, खेत जलमग्न होने से गन्ना समेत अन्य फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here