FMC द्वारा गन्ने के लिए आस्ट्रेल हर्बिसाइड लॉन्च करने की घोषणा

मुंबई : कृषि विज्ञान कंपनी FMC India ने गन्ने की फसल के लिए एक नई आस्ट्रेल हर्बिसाइड (Austral® herbicide) लॉन्च करने की घोषणा की। आस्ट्रेल हर्बिसाइड गन्ने के महत्वपूर्ण विकास चरण में खरपतवार नियंत्रण का एक नया स्तर प्रदान करता है, जिससे बेहतर उपज मिलती है। भारत विश्व में गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। हालांकि, हर साल गन्ना किसानों को खरपतवारों के कारण भारी नुकसान होता है, और विभिन्न खरपतवारों को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

आस्ट्रेल हर्बिसाइड मिट्टी के ऊपर सुरक्षा की एक परत बनाता है, जो फसल विकास चरण के दौरान खरपतवारों को अंकुरित होने से रोकता है, जिसके परिणामस्वरूप स्वस्थ टिलर की संख्या अधिक होती है और इस तरह गन्ने में अधिक पैदावार होती है। FMC India के अध्यक्ष रवि अन्नावरापु ने कहा, एफएमसी में, मजबूत आर एंड डी द्वारा भारतीय किसानों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ने के लिए ऑस्ट्रल हर्बिसाइड की शुरूआत बेहतर उपज को सक्षम करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हमें विश्वास है कि आस्ट्रेल हर्बिसाइड गन्ना किसानों को बेहतर फसल के लिए प्रभावी खरपतवार संरक्षण के माध्यम से उनकी आय में सुधार करने में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here