आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा 20 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रित ईंधन: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, भारत 20 प्रतिशत एथेनॉल -मिश्रित ईंधन लॉन्च करने के लिए तैयार है और यह अगले महीने से चुनिंदा आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 के कर्टेन रेजर में बोलते हुए यह भी कहा कि, इसे (20 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण) इंजन में बदलाव की आवश्यकता नहीं होगी। हमने जून 2022 में पेट्रोल का 10 प्रतिशत सम्मिश्रण हासिल किया है, जो नवंबर 2022 की समय सीमा से काफी आगे था। पुरी ने कहा, हमने एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025-2026 तक E20 (गैसोलीन में 20 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण) के महत्वाकांक्षी लक्ष्य तक पहुँचने के प्रयासों को भी तेज कर दिया है। वास्तव में, E20 अगले महीने से चुनिंदा आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने के दोहरे उद्देश्य के साथ पराली (पानीपत) और बांस (नुमालीगढ़) से एथेनॉल बनाने के लिए 2जी (दूसरी पीढ़ी) रिफाइनरियों की स्थापना करना। मंत्री ने यह भी कहा कि देश ने अपनी आयात टोकरी में विविधता लाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here