देश में पिछले 24 घंटों में 3,29,942 नए COVID-19 मामले

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 3,29,942 नए COVID-19 मामलें दर्ज हुए है। हालांकि, इस अवधि के दौरान देश ने अधिक रिकवरी दर्ज की है। COVID-19 के कारण 3,876 नई मौतों के साथ, कुल संख्या 2,49,992 हुई है। देश में अब तक कुल 2,29,92,517 पॉजिटिव मामले हुए हैं, जिनमें 1,90,27,304 की रिकवरी शामिल है। वर्तमान में, देश में 37,15,221 एक्टिव कोरोनावायरस मामले हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 10 मई तक 30,56,00,187 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें कल 18,50,110 शामिल हैं।5,93,150 सक्रिय कोरोनावायरस मामलों के साथ, महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, इसके बाद कर्नाटक 5,71,026 सक्रिय संक्रमण के साथ दुसरे नंबर पर है।टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत, अब तक 17,27,10,066 खुराक ली जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here