देहरादून :उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार की तरह उत्तरांचल सरकार भी इथेनॉल उत्पादन बढाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार की इथेनॉल निति के तहत इथेनॉल प्लांट स्थापित कर किसानों की आय बढ़ाने पर राज्य सरकार काम कर रही है। इसी के चलते प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से सितारगंज में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने की मांग की।
जागरण डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सोमवार को कैबिनेट मंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल पर आयात निर्भरता कम करने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड में इथेनॉल का प्लांट लगाने से गन्ना किसानों आय में भी वृद्धि होगी। जोशी ने कहा कि, इससे स्थानीय चीनी मिलों को भी लाभ होगा।
देश में इथेनॉल उत्पादन को लेकर कई सारे कम्पनियाँ निवेश करने के लिए इच्छुक है।
व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link