हनोई: वियतनाम के व्यापार मंत्रालय ने कहा की, थाईलैंड में उत्पादित चीनी को डंपिंग रोधी करों से बचने के लिए पड़ोसी देशों के माध्यम से आयात करने के आरोपों की जांच शुरू की है। वियतनाम ने जून में दुनिया के सबसे बड़े चीनी निर्यातकों में से एक थाईलैंड के कुछ चीनी उत्पादों पर पांच साल के लिए 47.64% की डंपिंग रोधी लेवी लगाई है।
स्थानीय फर्मों ने आरोप लगाया की, चीनी उत्पादों को लाओस, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और म्यांमार से आयात किया जा रहा था जो उन देशों में उत्पादित नहीं हुए थे। व्यापार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, वियतनाम में चीनी आयात एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में इस साल अक्टूबर 2020 से जून 2021 तक पांच गुना बढ़कर 527,000 टन हो गया। हालाँकि, इसी अवधि में थाईलैंड से चीनी आयात में 38% की गिरावट आई। थाईलैंड के उप वाणिज्य मंत्री, संसर्न समालपा ने रॉयटर्स को बताया कि, मंत्रालय वियतनाम की जांच से अवगत था, और वियतनाम में थाई अधिकारी आरोपों की जांच करेंगे।
व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link