मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। RBI ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने शुक्रवार को रेपो दर को लगातार आठवीं बार अपरिवर्तित रखा।
रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत अपरिवर्तित रखा गया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कमेटी ने एक राय से पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हमारे पीछे दूसरी लहर का सबसे खराब अनुभव, COVID-19 टीकाकरण में पर्याप्त पिकअप, आर्थिक गतिविधियां बढ़ने और हालात पटरी पर लौटने से आत्मविश्वास बढ़ रहा है।