युगांडा की पहली सफेद चीनी रिफाइनरी किन्यारा में शुरू हुई

कंपाला: राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनी ने मसिंदी जिले में $15 मिलियन के निवेश से बनी किन्यारा औद्योगिक सफेद चीनी रिफाइनरी प्लांट चालू किया। इस प्लांट से 60,000 मीट्रिक टन औद्योगिक सफेद चीनी का उत्पादन होगा, और कच्चे माल के रूप में लगभग 70,000 मीट्रिक टन मिल ब्राउन शुगर की जरूरत होगी।

राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनी ने कहा कि, एक बार उत्पादन बढ़ने के बाद युगांडा की परिष्कृत चीनी घरेलू और पूरे पूर्वी अफ्रीका के बाजार में बिक्री होगी, जिसकी औद्योगिक चीनी की मांग लगभग 150,000 मीट्रिक टन है। मुसेवेनी ने कहा की, मैं अपनी औद्योगिक चीनी खरीदने के लिए इन पूर्वी अफ्रीकी देशों के साथ बातचीत करूंगा और हम आयातित औद्योगिक चीनी पर जल्द से जल्द कर लगायेंगे।

राष्ट्रपति मुसेवेनी ने युगांडा के लोगों को उनकी अधिशेष चीनी के लिए बाजार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, हमारे पूर्वी अफ्रीकी भाई इस चीनी को खरीद सकते हैं क्योंकि उनके पास जो घाटा है वह हमारे अधिशेष से बहुत बड़ा है। औद्योगिक सफेद चीनी के उपभोक्ता जैसे पेय निर्माता, बेकरी, कन्फेक्शनरी, फार्मास्यूटिकल्स आदि ऑर्डर और डिलीवरी के बीच कम समय के कारण सफेद चीनी प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here