रेड रॉट की परेशानी: गन्ने की नई प्रजातियां लाने की तैयारी

बिजनौर:  जिले में गन्ना फसल पर रेड रॉट के हमले से परेशान किसानों को गन्ना विभाग द्वारा राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। गन्ना विभाग गन्ने की नई प्रजातियों को जिले में लाने की तैयारी में जुटा है। गन्ना विभाग किसानों को नई प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराएगा।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, रेड रॉट बीमारी ने 238 प्रजाति को अपनी चपेट में ले लिया है, इसलिए अब किसानों को सीओएस 14201, 13235, 118, 1331, 9232, 8279 यह नई प्रजातियों उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें से तीन अगेती प्रजाति तथा पांच सामान्य प्रजाति हैं। बीज शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर से मिलेगा। कुछ प्रजातियां धामपुर व स्योहारा चीनी मिलों की पौधशाला में विकसित हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here