बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन

उद्योगपति और पद्म भूषण से सम्मानित बजाज समूह के अध्यक्ष राहुल बजाज का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी।

पुणे के रूबी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज बजाज समूह की कंपनियों के प्रमुख थे। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री, मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री और हार्वर्ड से एमबीए किया था।

बजाज राज्यसभा के पूर्व सदस्य थे। इसके अलावा, वह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद, विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष रह चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर कहा, “यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। विगत पॉंच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here