गन्ने की नई प्रजातियां किसानों के लिए फायदेमंद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए खुशखबर है, अब उनकी आय मे बढोतरी करने के लिए गन्ने की नई प्रजातियां इजाद की गई है। गन्ना शोध संस्थान सेवरही से किसानों को 5.25 लाख सिंगल बड (गन्ने के एक आंख का टुकड़ा) दिया जाएगा। गन्ने का यह सिंगल बड कोशा 13235 व कोलख 14201 प्रजाति का होगा। गन्ने की यह प्रजाति सामान्य प्रजाति की तुलना में 50 से 100 क्विंटल अधिक उत्पादन देता है। उर्वरकों और खेती के बढते खर्चों से परेशान किसानों को अब थोड़ी राहत मिलने संभावना है।

जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गन्ने की कोशा 13235 व कोलख 14201 इन दोनों प्रजातियों का उत्पादन तो अधिक है ही। साथ ही इसका परता भी अधिक आता है। गन्ने की सामान्य प्रजातियां 600 से 650 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है, जबकि कोशा 13235 व कोलख 14201 प्रजाति का गन्ने का प्रति हेक्टेयर उत्पादन 650 से 800 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गन्ना उपायुक्त उषा पाल ने किसानों को 50 प्रतिशत अर्ली तथा 50 प्रतिशत सामान्य जाति के गन्ने की बुवाई करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here