नूर-सुल्तान: कृषि मंत्री येरबोल करशुकेयेव ने कहा कि, पिछले साल घरेलू चीनी उत्पादन ने घरेलू जरूरतों को 42% तक पूरा किया, जबकि 58% चीनी का आयात किया गया था। मंत्री करशुकेयेव ने पत्रकारों से कहा कि, चुकंदर का रकबा, उत्पादन क्षमता और कच्चे माल में वृद्धि के कारण आने वाले 3-4 वर्षों में आत्मनिर्भरता दर को 80% तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि, देश में चार चीनी मिलें हैं, यह मुख्य रूप से ज़ाम्बिल और अल्माटी क्षेत्रों में है। मिलें सबसे अधिक चुकंदर से चीनी उत्पादन करती है। चुकंदर का रकबा बढ़ाने की योजना है। सरकार का मौजूदा मिलों का आधुनिकीकरण करने और देश के दक्षिण में एक और चीनी मिल निर्माण करने का भी लक्ष्य है।