उत्तर प्रदेश : चीनी मिल ने गन्ना खेतों का सर्वे शुरू कर दिया

शामली : उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है, इसलिए कई मिलों ने खेतों मे खडे गन्ने का सर्वे शुरू कर दिया है। ताकि, किसी भी किसान की फसल पेराई के बिना खतों में ना रह जाए। थानाभवन चीनी मिल के प्रबंधन ने भी खड़े खेत का सर्वे शुरू कर दिया है और जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त पर्चियां जारी की जा रही हैं। शामली और ऊन चीनी मिल भी जल्द सर्वे शुरू करेंगी।

आपको बता दे कि, नवंबर से पेराई शुरू होने के बाद से तीनों चीनी मिल में अब तक 257.13 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। पिछले सत्र में कुल 355.14 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। शासन के निर्देश हैं कि कैलेंडर में पर्चियां दसवें पक्ष में आने पर खेत में खड़े गन्ने का सर्वे कराया जाए। थानाभवन चीनी मिल ने कम गन्ने को देखते हुए दसवें पक्ष में आने से कुछ पहले ही सर्वे शुरू करा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here