उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी: मंत्री

मथुरा : गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि, गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान दिलाएंगे। राज्य और केंद्र सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि, गन्ना किसानों को समय पर भुगतान होने के लिए प्रयास किया जायेगा। भुगतान पर चर्चा करने के लिए सभी आला अधिकारियों को बुलाया गया है। गन्ना किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। किसानों को गन्ने का दाम वाजिब समय पर मिलता रहे इसके लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को गन्ना मंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र छाता पहुंचने पर कोटवन बॉर्डर पर जोरदार स्वागत हुआ।

आपको बता दे, इस सीजन गन्ना और चीनी उत्पादन के मामलें में उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र ने पीछे छोड़ दिया है। और साथ ही महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाला राज्य यह सीजन में रहा है।

26 मार्च तक, उत्तर प्रदेश में सीजन 2021-22 में चीनी मिलों ने लगभग 833.60 लाख टन गन्ने की पेराई की और 84.06 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। भुगतान की बात करे तो सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक गन्ना किसानों को 18,647.83 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया, जो 71.28 प्रतिशत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here