युगांडा में आर्मीवोर्म ने गन्ना और अन्य फसलों को किया प्रभावित; आक्रमण को रोकने के लिए सैनिक तैनात

कंपाला: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युगांडा ने आर्मीवोर्म/टिड्डी (armyworm) कीट से लड़ने के लिए सैनिकों को तैनात किया है। आर्मीवोर्म अब तक युगांडा के 13,000 एकड़ फसलों को नष्ट कर चुके हैं। प्रधानमंत्री रोबिना नब्बांजा ने संसद को बताया कि, सरकार ने निगरानी में सहायता करने और कीट नियंत्रण पर मार्गदर्शन करने के लिए निरीक्षकों को भेजा है, और टिड्डियों के आक्रमण से लड़ने के लिए 1,000 सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया है। सबसे अधिक प्रभावित फसलों में मक्का, बाजरा, ज्वार, गेहूं, गन्ना और चारागाह शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि, आर्मीवोर्म 40 से अधिक जिलों में फैल गई है और प्रभावित जिलों में लोगों की आजीविका को खतरा पैदा कर रहा है। कृषि मंत्री ब्राइट रवामीरामा ने कहा कि, पहली बार मार्च में आक्रमण की सूचना मिली थी और एक महीने से भी कम समय में, लगभग 1,407 किसान अब तक विनाशकारी कीड़ों की चपेट में आ चुके हैं। हवा और शुष्क मौसम के साथ-साथ बारिश में देरी के कारण आक्रमण वर्तमान में तेजी से फैल रहा है। देश की लगभग 70% कामकाजी आबादी कृषि में लगी हुई है, जो खाद्य सुरक्षा और आर्थिक विकास का केंद्र है और सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 22% योगदान देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here