रूस ने कूल-कोला, फैंसी और स्ट्रीट के साथ कोका-कोला, फेंटा और स्प्राइट के विकल्प लॉन्च किए

मास्को : रूस – यूक्रेन में चल रहें संघर्ष के बीच मार्च के पहले सप्ताह में कोका-कोला कंपनी ने घोषणा की है कि, वह रूस में अपने कारोबार को बंद करने जा रही है। अपने प्रेस नोट में, कंपनी ने यह भी घोषणा की, हम उन लोगों के साथ है जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं का प्रभाव झेल रहे हैं। लगभग दो महीने बाद रूस ने फ्लैगशिप ब्रांड कोका कोला, फेंटा और स्प्राइट जैसे पेय पदार्थों के विकल्प लॉन्च किए। तो जबकि कोका कोला कूल कोला है, फैंटा फैंसी है और स्प्राइट स्ट्रीट है।

रूस न केवल लोगो, रंग और पैकेजिंग ही नही, नाम के पहले अक्षर को बरकरार रखा है। कोका-कोला कंपनी द्वारा घोषणा करने के बाद, रूस में कोका-कोला की कीमत लगभग 200% बढ़ गई। रूस के सरकारी मीडिया ने दावा किया कि, कोका-कोला, फैंटा और स्प्राइट के विकल्प की मांग भी बढ़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here