ब्राजील में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत

रियो डी जनेरियो : ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य पेरनाम्बुको में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। इससे से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा के अनुसार, बाढ़ और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण छप्पन लोग अभी भी लापता हैं और लगभग 4,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। भारी बारिश से उत्तर पूर्वी पेरनाम्बुको राज्य की राजधानी रेसिफे सिटी सबसे अधिक प्रभावित हुई है, जहां 30 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्वीट किया कि, वह स्थिति का आकलन करने के लिए सोमवार को रेसिफ़ का दौरा करेंगे।

बारिश ने पड़ोसी राज्य अलागोस को भी प्रभावित किया है, जहां दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 7,000 बाढ़ के कारण विस्थापित हो गए।पर्नामबुको की नौ नगर पालिकाओं में, स्थानीय अधिकारियों ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here