किसानों को एथेनॉल उत्पादन के लिए कर रहे है प्रोत्साहित: अजित पवार

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि, राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं। उन्होंने किसानों को और अधिक सक्षम बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि, 2021-22 के पेराई सत्र में अतिरिक्त गन्ने की पेराई के लिए परिवहन सब्सिडी और पेराई सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। गन्ना उत्पादकों को भी एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है, इसे देखते हुए सरकार ने शत प्रतिशत पेराई के लिए हर संभव उपाय किए हैं।

अहमदनगर जिले के पुनतांबा के किसानों की मांगों पर मंत्रालय में आयोजित एक विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए, उन्होंने आगे घोषणा की कि, जो किसान नियमित रूप से अपने फसल ऋण चुकाते हैं, उन्हें 50,000 रुपये की सब्सिडी के रूप में प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिसका वितरण एक जुलाई को कृषिदीन से शुरू होगा। साथ ही, उन्होंने कहा कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। जनहानि और सार्वजनिक संपत्ति जैसे गंभीर अपराधों को छोड़कर, आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज अन्य मामले वापस ले लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here