क्यूबा: राष्ट्रपति ने चीनी उद्योग में बदलाव लगाने का आग्रह किया

हवाना : क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने निदेशकों, औद्योगिक तकनीशियनों और गन्ना उत्पादकों के संगोष्ठी में देश के चीनी कृषि व्यवसाय में तकनीकी और संगठनात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया, ताकि उत्पादन में विविधता लाई जा सके।

डियाज़-कैनेल ने कहा, 2021-2022 की फसल के दौरान 36 मिलों ने सिर्फ 6 मिलियन टन से अधिक गन्ने की पेराई की थी, और लगभग 480 हजार टन चीनी का उत्पादन किया गया था। यह चीनी उत्पादन देश में सौ वर्षों में सबसे कम है। संगोष्ठी में सौ से अधिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने चीनी उद्योग की मुख्य समस्याओं और चुनौतियों का विश्लेषण किया। इसमें शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और क्षेत्र से जुड़े अन्य विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा, चीनी उद्योग देश के विकास में बड़ी महत्वपूर्ण निभाता आया है, इसलिए सभी लोगों को मिलकर चीनी उद्योग के विकास के लिए आगे आना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here