विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: रिपोर्ट

नई दिल्ली : COVID-19 महामारी और रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण मांग और आपूर्ति-दोनों कारकों में भारी व्यवधान के बावजूद भारत ने दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाएं के बीच आर्थिक प्रदर्शन में व्यापक लगातार सुधार दिखाया है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष 10 देशों की अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक लचीलापन (IER) की रैंकिंग में, भारत ने पिछले चार वर्षों में अपनी स्थिति में लगातार सुधार किया है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा कि भारत, अपने प्रभावी गतिशील नीति वातावरण के माध्यम से, शीर्ष दस प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एकमात्र अर्थव्यवस्था है, जिसने पिछले चार वर्षों के दौरान अपने व्यापक आर्थिक प्रदर्शन में लगातार सुधार दिखाया है। 2019, 2020, 2021 और 2022 के प्रत्येक वर्ष के लिए 5 प्रमुख मैक्रोइकॉनॉमिक्स संकेतकों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक लचीलापन (IER) के रैंक विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले चार वर्षों में भारत के मैक्रोइकॉनॉमिक्स विकास में अन्य की तुलना में लगातार सुधार हुआ है। रिपोर्ट में दिखाया गया है कि जर्मनी और कनाडा दोनों ने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक लचीलापन में पहली रैंक हासिल की है। दुनिया की दस प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में, जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक लचीलापन (IER) रैंक 2019 के पूर्व-कोविड वर्ष के साथ-साथ 2022 के बाद के COVID वर्ष में पहले स्थान पर बनी हुई है। जिन देशों ने 2019 की तुलना में 2022 में अपनी IER स्थिति में समग्र सुधार दिखाया है, उनमें कनाडा (IER रैंक 2019 में दूसरे स्थान से 2022 में पहले स्थान पर सुधार हुआ), भारत 2019 में छठे स्थान से 2022 में दूसरे स्थान पर पहुंचा है। जबकि इटली 2019 में पांचवें स्थान से 2022 में रैंकिंग में चौथे स्थान पर छलांग लगाईं है। जापान की IER रैंक 2019 में 8वें स्थान से 2022 में पांचवें स्थान पर और यूएस की IER रैंकिंग 2022 में 7वें स्थान से 6 वें स्थान पर सुधार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here