नई दिल्ली : एलीट मैगज़ीन इंडिया पिछले कई वर्षों से देश में परिवर्तन करने वालों, ग्रोथ हैकर्स और देश की विकास गाथा का नेतृत्व करने वाले 50 सबसे ज्यादा प्रभावशाली भारतीयों को चुनता है। ये टॉप 50 भारतीय विभिन्न क्षेत्रों में नए मानक स्थापित करने में, पूरे देश में लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने में और देश के लिए विकास और समृद्धि का माहौल बनाने में कामयाब हुए हैं। आपको बता दे की, इस वर्ष भी एलीट मैगज़ीन इंडिया ने टॉप 50 भारतीयों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने भारत को और भी अधिक ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे है। इन टॉप 50 भारतीयों में एमआरएन समूह के प्रबंध निदेशक विजय निरानी का नाम भी शामिल हैं।
एमआरएन समूह एशिया में एथेनॉल का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो प्रतिदिन 2.5 मिलियन लीटर से अधिक एथेनॉल का उत्पादन करता है, और भारत में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक भी है। समूह 70,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है और 1.5 लाख से अधिक किसान परिवार सीधे उन पर निर्भर हैं। एमआरएन समूह भारत के प्रमुख व्यापारिक समूहों में से एक है जिसमें चीनी उत्पादन, एथेनॉल, नवीकरणीय ऊर्जा, बैंकिंग, सीमेंट, एलएनजी, सीएनजी, खुदरा, शिक्षा, उर्वरक, कृषि से संबंधित उत्पादों, सीओ 2, गारमेंट के साथ 21 से अधिक विभिन्न कंपनियां शामिल हैं।एलीट मैगज़ीन द्वारा भारत की सबसे प्रभावशाली सूची 2022 में सद्गुरु जी, रजत शर्मा, विजय निरानी, करण जौहर, सोनू सूद, अनन्या बिड़ला, मसाबा गुप्ता, और कई अन्य कई लोग शामिल है जो राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विजय निरानी एक ऐसे भारत के निर्माण में सबसे आगे रहे हैं, जहां अक्षय ऊर्जा और स्थिरता आदर्श है। दुनिया में जहां लोग स्थायी ऊर्जा, सतत विकास, सतत जीवन शैली और हमारे ग्रह को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की बात करते हैं, विजय निरानी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो पूरे क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। आज, विजय निरानी की अध्यक्षता वाला एमआरएन समूह वैश्विक कार्बन उत्सर्जन को कम करने, स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्रदान करने और एक स्थायी भविष्य बनाने के लिए गन्ने का उपयोग कर रहा है। 50 सबसे प्रभावशाली भारतीयों को सम्मानित करते हुए, टॉवर ऑफ लंदन ब्रिज पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मशहूर हस्तियों और औद्योगिक नेताओं की उपस्थिति थी। हम निकट भविष्य में एमआरएन समूह और विजय निरानी द्वारा की जाने वाली भव्य प्रगति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।