बुलंदशहर: जिले में गन्ना फसल पर कीट का हमला किसानों के चिंता का विषय बना हुआ है। कम बारिश के कारण गन्ना फसल सफेद गिडार की चपेट में आ चुकी है। इससे फसल को और अधिक नुकसान की संभावना है। इस कीट के हमले से फसल को बचाने के लिए केवीके और गाजियाबाद स्थित फार्मर संस्था आगे आई है। सफेद गिडार कीड़ा मिट्टी के नीचे रहता है, और हजारों अंडे देता है।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, इसे नष्ट करने के लिए किसान जैविक नियंत्रण का प्रयोग कर सकते हैं। इसका पाउडर मिट्टी में मिलाकर बिखेर दिया जाए तो कीड़ा बीमार हो जाते हैं। बीमार कीड़े दूसरे के संपर्क में आने से वह भी बीमार होकर मर जाते हैं। केवीके ने फार्मर संस्था गाजियाबाद के साथ फसल का निरीक्षण करने के बाद किसानों को इस कीड़े से बचाने की जानकारी दी।जिले में तक़रीबन 74 हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा है।