एथेनॉल उत्पादन का विकल्प फायदेमंद: पूर्व मंत्री जयंत पाटिल

सांगली : एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री ए. जयंत पाटिल ने कहा की, बाजार में एथेनॉल को अच्छी कीमत मिल रही है, इसलिए साखराळे युनिट में नवंबर से गन्ना इकाई में प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन करने जा रहे है। उन्होंने कहा चीनी मिलों के लिए एथेनॉल उत्पादन का विकल्प फायदेमंद साबित हो रहा है। जयंत पाटिल यंहा राजारामबापू पाटिल सहकारी चीनी मिल की 53वीं वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मिल अध्यक्ष पी. आर. पाटिल ने अध्यक्षता की। उपाध्यक्ष विजयराव पाटिल, पूर्व विधायक भगवानराव सालुंखे, राजारामबापू बैंक के अध्यक्ष प्रो. शामराव पाटिल, राजारामबापू दुग्ध संघ के अध्यक्ष नेताजीराव पाटिल, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र बेर्डे, विष्णुपंत शिंदे, भीमराव पाटिल, संभाजी कचरे, शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष शामराव पाटिल, आर. डी. सावंत, विनायक पाटिल, शशिकांत पाटिल, बालासाहेब पाटिल, संजय पाटिल, देवराज पाटिल, कार्यकारी निदेशक आर. डी. माहुली आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here