वाशिम में बारिश से सोयाबीन फसल प्रभावित

वाशिम : सोयाबीन हब के रूप में मशहूर वाशिम जिले में बारिश की वापसी से सोयाबीन की फसल काफी प्रभावित हुई हैं। जिले में जहां हर तरफ सोयाबीन की कटाई ने रफ्तार पकड़ ली है, वहीं दशहरे की रात को हुई बारिश ने सोयाबीन की फसल को झकझोर कर रख दिया है। बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। इस साल जिले में सोयाबीन बुवाई के बाद दो-ढाई महीने लगातार बारिश हो रही थी। इससे ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जहां खरीप की महत्वपूर्ण फसल सोयाबीन बर्बाद होने के कगार पर थी।

आपको बता दे की, सोयाबीन की कटाई का सीजन पिछले एक सप्ताह से जोरों पर है। दशहरे से पहले कई लोगों की सोयाबीन निकाली गई। आधे से अधिक किसानों ने सोयाबीन की कटाई कर ली है। लेकिन बुधवार रात अचानक फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश से कटी हुई सोयाबीन को काफी नुकसान हुआ है। दशहरे की शाम को जिले भर में भारी बारिश ने दस्तक दी। कई गांव बारिश की चपेट में आ गए। नदियों और नालों में पानी भर गया। दूसरे दिन भी बारिश के कारण कृषि कार्य ठप हो गया है। जिले में चल रहा सोयाबीन कटाई का मौसम प्रभावित हुआ है, और सभी काम रुक गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here