कैरो / काहिरा: मिस्र ने 175,000 टन यूक्रेनी गेहूं खरीदा है। रूसी युद्ध शुरू होने के बाद से मिस्र ने पहली बार यूक्रेन से गेहूं की खेप खरीदी है। मिस्र के आपूर्ति और आंतरिक व्यापार मंत्रालय ने अल-मॉनिटर को बताया, मंत्रालय का लक्ष्य 2023 के मध्य तक लगभग 1 मिलियन टन गेहूं का आयात करना है, ताकि रणनीतिक गेहूं रिजर्व को बढ़ाया जा सके और स्थानीय बेकरियों और निजी क्षेत्र की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
आंतरिक व्यापार और आपूर्ति उप मंत्री इब्राहिम अश्मावी ने 28 नवंबर को स्थानीय टीईएन टीवी चैनल को बताया कि, मिस्र का रणनीतिक गेहूं रिजर्व अगले पांच महीनों के लिए पर्याप्त है। मिस्र दुनिया में सबसे बड़ा गेहूं आयातक है। घरेलू खपत लगभग 25 मिलियन टन सालाना है, जबकि देश लगभग 12 मिलियन टन का उत्पादन करता है, बाकी का आयात किया जाता है।
इजिप्शियन फ़ोरम फ़ॉर इकोनॉमिक एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के प्रमुख रशद अब्दो ने अल-मॉनिटर को बताया कि, यूक्रेनी गेहूं की ख़रीद के लिए मिस्र द्वारा हस्ताक्षरित अनुबंध एक “अच्छा कदम” है।