जकार्ता : व्यापार मंत्री जुल्किफली हसन ने कहा कि, इंडोनेशिया सरकार ने अगले साल 991,000 टन सफेद चीनी ( white crystal sugar) आयात करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, संबंधित मंत्रालयों और संस्थानों के बीच एक बंद बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। आयातित 991,000 टन सफेद चीनी सीधे उपभोक्ताओं के पास जाएगी।
आपको बता दे, इंडोनेशिया का 5 साल में चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने हालही में कहा था की, इंडोनेशिया अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करने के लिए अपने चीनी बागान क्षेत्र का विस्तार करेगा और बाद में चीनी आधारित एथेनॉल उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।