इथियोपिया के चार चीनी मिलों में पेराई शुरू हुई

अदिस अबाबा: इथियोपिया के फ़िन्चा, वोनजी शेवा, ओमो कुराज़ II और ओमो कुराज़ III इन चार चीनी मिलों ने फिर से पेराई शुरू की है। इथियोपियन शुगर इंडस्ट्री ग्रुप ने आगे घोषणा की कि, टाना बेल्स, केसेम, अरजो डेडेसा और मेतेहारा चीनी मिल में मरम्मत और रखरखाव का काम शुरू ह और मार्च, 2023 से वो भी पेराई शुरू कर देगी।समूह ने अक्टूबर 2022 में घोषणा की थी कि सभी चीनी मिलें अपना रखरखाव पूरा करने के बाद नवंबर 2022 के मध्य में उत्पादन शुरू कर देंगी। इथियोपियाई सरकार ने इस साल अगस्त में आठ चीनी मिलों के स्वामित्व को निजी निवेशकों को हस्तांतरित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निविदा जारी की थी।

ओमो कुराज़ 1, ओमो कुराज़ 2, ओमो कुराज़ 3, ओमो कुराज़ 5, अरजो डेडेसा, केसेम, ताना बेल्स और तेंदाहो चीनी मिलों की नीलामी रखी गई थी।आपको बता दे की, इथियोपिया सालाना 3 से 4 मिलियन क्विंटल चीनी का उत्पादन करता है जबकि चीनी की वार्षिक खपत 5 से 6 मिलियन क्विंटल के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here