महाराष्ट्र: अहमदनगर में चीनी मिल की डिस्टिलरी यूनिट में आग लगने से हुआ हादसा

अहमदनगर : अहमदनगर में शनिवार देर शाम चीनी मिल में आग लगने से करीब 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि आग से झुलसे 8 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और संपत्ति को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदनगर के शेवगांव स्थित गंगामाई शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट में धमाका हुआ। विस्फोट के बाद यूनिट में भीषण आग लग गई।आग लगने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। मिल से निकाले गए कुल लोगों में से 8 श्रमिकों को जलने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here