देश में औसत चीनी रिकवरी में गुजरात सबसे ऊपर

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फेडरेशन (NFCSF) के मुताबिक देश भर की 531 चीनी मिलों ने 30 अप्रैल, 2023 तक 320.30 लाख टन चीनी उत्पादन किया है। और NFCSF ने सीजन के अंत तक 327.35 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है।

NFCSF के मुताबिक, देश में औसत चीनी रिकवरी में गुजरात सबसे ऊपर है। देश में गुजरात की औसत चीनी रिकवरी 10.80 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद कर्नाटक (10.10 प्रतिशत), तेलंगाना (10.10 प्रतिशत), महाराष्ट्र (10 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (9.70 प्रतिशत), बिहार (9.70 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (9.65 प्रतिशत) का स्थान है।

NFCSF के अनुमान के अनुसार पेराई की मौजूदा गति को देखते हुए, देश में मौजूदा चीनी सीजन मई के अंत तक चलेगा और इसमें लगभग 327.35 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है। इसके अलावा, अनुमान है कि लगभग 45 लाख टन चीनी को एथेनॉल उत्पादन में डायवर्ट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here