पटना: पुरे राज्य में लोग बढ़ती गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि मौसम विज्ञानं केंद्र ने राज्य में अगले 4 दिनों में बारिश सहित अंधी तूफ़ान की सम्भावना बताई है। हलकी बारिश,आंधी और तूफान की सम्भावना के कारण मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य में अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को पश्चिम और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान और सारण समेत उत्तरी जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज और अंधी तूफ़ान के येलो अलर्ट जारी की गई है। साथ ही जानकारी दी गई है की, गुरुवार को इसी तरह की मौसम गतिविधियां होंगी, जिसमें उत्तरी जिलों के अलावा पटना, जहानाबाद, गया और नालंदा सहित कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की सम्भावना है। जिसके बाद शुक्रवार को मधुबनी और दरभंगा जिलों में हलकी बारिश की संभावना है। इसके अलावा , 20 मई को उत्तर-पूर्वी बिहार के लिए गरज और बिजली की गतिविधियों का अनुमान लगाया गया है।
साथ ही उत्तर बिहार के इलाके में बुधवार के दिन तापमान 2 -3 डीग्री सेल्सियस कम होने की सम्भावना बताई गई है। जबकि कई दक्षिणी जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ भी सकता है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ,आनंद शंकर ने जानकारी देते हुए बताया की, “गुरुवार तक राज्य में सतही हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटे से 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम के इस पैटर्न को एक ट्रफ के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जो उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक चलती है ।”