बिजनौर: जनपद की नौ चीनी मिलों ने इस सीजन में कुल 12 करोड़ 91 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। सभी चीनी मिलों ने इस साल सबसे ज्यादा गन्ना पेराई, एथेनॉल और चीनी उत्पादन भी किया है।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, बरकातपुर, बुंदकी, बहादुरपुर चीनी मिल ही चल रही थी। तीनों चीनी मिलों की पेराई रविवार देर शाम खत्म हो गई। गन्ना विभाग के अनुसार वर्तमान पेराई सत्र में सभी चीनी मिलें कुल 12 करोड़ 43 लाख 43 हजार गन्ने की पेराई के साथ 89 लाख 71 हजार 115 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। साथ ही 16 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया है। पिछले सीजन में सभी चीनी मिलों ने 11 करोड़ 59 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की थी।