कर्नाटक सरकार की चीनी मिलों में वजन नापने वाली मशीनें लगाने पर विचार

बेलगावी : राज्य के चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल ने कहा कि, चीनी मिलों द्वारा गन्ने की तौल में किसानों को धोखा देने के आरोपों के मद्देनजर विभाग चीनी मिलों में वजन नापने की मशीन लगाने पर विचार कर रहा है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हम जल्द ही चीनी मिलों की बैठक बुलाएंगे, क्योंकि रातोरात फैसले नहीं लिए जा सकते। उन्होंने कहा कि, अगर स्थिति अपरिहार्य हुई तो चीनी मिलों में वजन मापने की मशीनें लगानी होंगी।

चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल ने कहा कि, यह सरकार किसानों को पर्याप्त पानी और बिजली उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, देश में एथेनॉल के लिए एक नई नीति आई है, इसलिए हमे सिर्फ चीनी के बारे में बात करना ठीक नहीं है। हमें एथेनॉल का उत्पादन भी बढ़ाना होगा। पाटिल ने कहा कि, उस दूरदर्शिता को ध्यान में रखते हुए चीनी उद्योग का विकास किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here