उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में किसानों को गन्ने की खेती भा रही है। और इसी के चलते जिले में गन्ने का रकबा बढ़ा है।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पिछले साल जिले में 8865.718 हेक्टेयर में उत्पादन था। इस बार 10439.316 हेक्टेयर हो गया है। यानी कुल 17.75 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल बढ़ गया है।
आपको बता दे, जिले में गन्ना रकबा बढ़ने में सबसे ज्यादा योगदान गन्ना विभाग का है क्यूंकि उन्होंने किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। गन्ने की खेती से किसानों का मोह भंग हो रहा था लेकिन गन्ना विभाग ने काफी प्रयास किया और गांव-गांव जाकर लोगों को गन्ने की खेती करने के लिए प्रेरित किया। जिसके कारण गन्ने की खेती में वृद्धि हुई है।
पिछले दो सीजन में जिले में गन्ना पेराई का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है। और इसकी सबसे बड़ी वजह कम गन्ना रकबा रहा है।
अमर उजाला में मुताबिक, अशर्फी लाल, जिला गन्ना अधिकारी ने कहा की गन्ना किसनों को गन्ने की खेती के लिए प्रेरित किया गया। नतीजा रहा कि पिछले साल के सापेक्ष इस बार 17.75 फीसदी गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा है।