नरकटियागंज: गन्ने फसल पर रेड रॉट किट के हमले से बढ़ी किसानों की चिंता

बगहा, बिहार: नरकटियागंज के चम्पारण में गन्ना किसान फसल पर रेड रॉट किट के हमले से चिंतित है। फसल किट के चपेट में आने से फसल क्षतिग्रस्त हो रही है। पिछले साल से गन्ना फसल पर किट का हमला बढ़ गया है, और गन्ना किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रेड रॉट से पौधे सूख रहे है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, रेड रॉट बीमारी लालसर एवं उखटा रोग के मिलने से पैदा हुई है। यह बीमारी गन्ने के कैंसर के नाम से भी जानी जाती है। इससे गन्ना फसल खराब होती है, वजन भी घटता है। रेड रॉट के रोकथाम के लिए किये जा रहे कोई भी उपाय सफल नहीं हो पा रहा है। पिछले साल तो पेराई सत्र शुरू होने तक बड़ी तादाद में पौधे खेत में ही सूख गये थे। इस साल भी हालात कुछ ऐसी ही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here