उत्तराखंड: उत्तम चीनी मिल का पेराई सत्र अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना

रुड़की: उत्तराखंड की चीनी मिलों ने पेराई सत्र की तैयारियां शुरू की है, और जल्द पेराई सीजन शुरू हो सकता है। उत्तम चीनी मिल का पेराई सत्र अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। इसके लिए मिल प्रशासन तैयारी में जुटा है।

मिल प्रशासन ने बोगी और ट्रॉली यार्ड के लिए नए मार्गों का निर्माण अंतिम चरण में है। मशीनों की मरम्मत का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इसका निरीक्षण मिल प्रशासन द्वारा किया गया। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएस लांबा सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को चीनी मिल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड में चल रहे निर्माण के काम और मशीनों की मरम्मत आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि  मिल प्रशासन का प्रयास है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र शुरू कर दिया जाए। मिल के केन मैनेजर अनिल सिंह ने कहा कि, पेराई सत्र शुरू होने पर किसानों को अधिक समय तक मिल में रुकने की आवश्यकता नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here