KPR चीनी मिल के मालिक ‘फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट’ में शामिल

नई दिल्ली: फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में तीन नए चेहरे शामिल हुए है। इन नवोदित अमीरों में से एक हैं कपड़ा और चीनी निर्माता केपीआर मिल के संस्थापक और अध्यक्ष 74 वर्षीय केपी रामासामी। उन्होंने 19,133.7 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में 100वां स्थान हासिल किया है।एक किसान के बेटे की यह उपलब्धि बड़े गौरव की बात है, जो अन्य करोड़ों लोगों को प्रेरणादायक है।

कौन हैं केपी रामासामी?

केपी रामासामी एक किसान के बेटे और कॉलेज ड्रॉपआउट है। उन्होंने भारत के सबसे बड़े कपड़ा निर्यात उद्यमों में से एक की स्थापना करके सफलता हासिल की है। केपीआर मिल की स्थापना 1984 में हुई थी। 2013 में, केपी रामासामी ने अपने व्यापार पोर्टफोलियो का विस्तार किया और चीनी उत्पादन में विविधता लाई। उनकी उद्यमशीलता यात्रा में 2019 में पुरुषों के इनरवियर ब्रांड फासो का लॉन्च भी शामिल है। केपीआर मिल अपने चीनी और एथेनॉल विनिर्माण प्रयासों के अलावा, निटेड अपरेल, कॉटन और पॉलिएस्टर यार्न के उत्पादन शामिल है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केपीआर मिल्स का सालाना 128 मिलियन कपड़ों का उत्पादन होता है। इन कपड़ों में स्पोर्ट्सवियर और स्लीपवियर समेत एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, और एच एंड एम, मार्क्स एंड स्पेंसर और वॉलमार्ट जैसे वैश्विक खुदरा दिग्गज उनके ग्राहक है।

फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में अन्य नए नामों में एशियन पेंट्स चलाने वाली दानी फैमिली भी शामिल है। उनकी कुल संपत्ति 67,841.77 करोड़ रुपये है। एक और नई प्रविष्टि लैंडमार्क ग्रुप की चेयरपर्सन और सीईओ रेणुका जगतियानी हैं। इस साल मई में अपने पति मिकी जगतियानी की मृत्यु के बाद उन्होंने बागडोर संभाली। उनकी कुल संपत्ति 39,931.20 करोड़ रुपये है।

फोर्ब्स के शीर्ष 3 सबसे अमीर भारतीय

शीर्ष तीन रैंकिंग में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद अदानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अदानी 68 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं और एचसीएल के संस्थापक शिव नादर $29.3 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here