गन्ने की 0238 प्रजाति को बचाने की जरूरत: केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान

मेरठ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि, गन्ने की 0238 प्रजाति ने देश के चीनी उद्योग के प्रगति में बड़ी अहम भूमिका निभाई है, साथ ही किसानों के आय में भी बड़ा योगदान दिया है। लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पहुंचे मंत्री बालियान ने कहा कि, गन्ने की प्रजाति 0238 बीमार हो चुकी है। ऐसी प्रजाति अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। कृषि एवं गन्ना वैज्ञानिक इस प्रजाति को बचाएं और इसके जैसी दूसरी प्रजाति तैयार करें।

मंत्री  बालियान ने कहा कि, पिछले 10 सालों में देश और उत्तर प्रदेश ने बहुत तरक्की की है। कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है, और इससे लोगों के अवसर भी निर्माण हो रहे है।

आपको बता दे, CO-0238 प्रजाति के मदद से किसानों और चीनी उद्योग को बहुत सहायता मिली है। इससे अब तक का सबसे सर्वोत्तम प्रजाति कहा जाता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here