विझी डेली शुगर मार्केट अपडेट – 15/11/2023

कम मासिक कोटा के कारण प्रमुख घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें अधिक होने की सूचना मिली है।

14 नवंबर को जारी अधिसूचना में, सरकार ने घरेलू बिक्री को लेकर नवंबर 2023 के लिए 8 लाख टन (LMT) चीनी कोटा की दूसरी किश्त जारी की और पहली किश्त को 30 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 23 अक्टूबर को जारी एक अधिसूचना में, सरकार ने घरेलू बिक्री को लेकर नवंबर 2023 के लिए 15 लाख टन कोटा की पहली किश्त जारी की थी। इसलिए, नवंबर महीने के लिए अब कुल चीनी कोटा 23 लाख टन हो गया है।

कोल्हापुर में, एस-ग्रेड चीनी की कीमत 3,630 रुपये से 3,660 रुपये प्रति क्विंटल थी, जबकि एम-ग्रेड चीनी की कीमत 3,930 रुपये से 3,980 रुपये के बीच थी। Agrimandi.live के अनुसार, अगले दो हफ्तों में कोल्हापुर के बाजारों में एस ग्रेड चीनी 3,600 रुपये से 3,720 रुपये के बीच कारोबार करेगी।

Ex-mill Sugar Prices as on November, 15 2023 :

State

S/30

[Rates per Quintal]

M/30

[Rates per Quintal]

Maharashtra

₹3620 to 3680

₹3720 to 3780

Karnataka

₹3660 to 3685

₹3735

Uttar Pradesh

Gujarat

Holiday

Holiday

Tamil Nadu

₹3740 to 3850

₹3800 to 3900

Madhya Pradesh

₹3750 to 3861

₹3850 to 3931

Punjab

(All the above rates are excluding GST)

Destination-wise Spot Prices as on November, 15 2023 :

City

Grade

Rate

Delhi

M/30

₹4,200.00

Kanpur

M/30

₹4,158.00

Kolhapur

M/30

₹3,927.00

Kolkata

M/30

₹4,189.50

Muzaffarnagar

M/30

₹4,158.00

 

इंटरनेशनल मार्केट: इस अपडेट को लिखने के समय, लंदन व्हाइट शुगर #5 (SWK22) फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट $744.00/टन पर कारोबार कर रहा है. जबकि न्यूयॉर्क शुगर #11 फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट (SBV22) 27.25 c/lb पर ट्रेड कर रहा है.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.110 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.8626 रहा, क्रूड WTI $77.78 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 742.06 अंक बढ़कर 65675.93 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 231.90 अंक बढ़कर 19675.45 पर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here