इंडोनेशिया के चीनी उत्पादन में गिरावट जारी: ID Food

जकार्ता : इंडोनेशिया की सरकारी स्वामित्व वाली खाद्य होल्डिंग कंपनी, आईडी फूड के निदेशक फ्रैंस मार्गंडा तंबुनन (ID Food, Director Frans Marganda Tambunan) ने कहा कि, घरेलू चीनी उत्पादन में गिरावट जारी है, जिसके परिणामस्वरूप आपूर्ति और मांग के बीच अंतर बना हुआ है। फ्रैंस मार्गंडा तंबुनन ने पूर्वी जकार्ता में आयोजित राष्ट्रीय चीनी शिखर सम्मेलन 2023 में कहा की, चूंकि इंडोनेशिया में चीनी एक आवश्यक वस्तु है, इसलिए इसका प्रभावी उत्पादन काफी महत्वपूर्ण है। फ्रैंस ने इस बात पर प्रकाश डाला कि, वर्तमान में गन्ना भूमि की उपलब्धता में गिरावट आ रही है, और इंडोनेशिया में चीनी उद्योग की तकनीक अभी भी सीमित है।

उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में चीनी के औसत उत्पादन में गिरावट देखी गई है। उनके अनुसार, यह स्थिति चीनी की खपत की वृद्धि के अनुरूप नहीं है। पिछले एक दशक में चीनी उत्पादन में 1.16 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह गन्ने के क्षेत्रफल में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि और उपज में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि के विपरीत है। हालाँकि, फ्रैंस ने कहा कि इंडोनेशिया में गन्ने की उत्पादकता में भी 2.06 प्रतिशत की कमी आई है। उनका मानना था कि, चीनी उत्पादकता में मौजूदा गिरावट का कारण न केवल जलवायु मुद्दा है बल्कि देश के चीनी उद्योग में प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग की कमी भी है। उन्होंने सुझाव दिया कि, सरकार को चीनी उद्योग में तकनीकी नवाचार को तुरंत लागू करना और विकसित करना चाहिए।फ्रैंस ने इंडोनेशिया में चीनी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here