मेडक : स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने कहा कि, राज्य सरकार राज्य में निज़ाम चीनी मिल को फिर से खोलने के लिए उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू के नेतृत्व में एक समिति का गठन करेगी। रायकोड मंडल के मटूर में गंगा एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही एक निजी चीनी मिल के लिए भूमि पूजन करने के बाद किसानों को संबोधित करते हुए, मंत्री राजा नरसिम्हा ने कहा कि निज़ाम शुगर मिल के फिर से खुलने से किसानों की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसान जहीराबाद क्षेत्र से अपना काटा हुआ गन्ना पेराई के लिए अन्य स्थानों पर ले जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि, जहीराबाद के पास बंद हो चुकी ट्राइडेंट शुगर फैक्ट्री को उन किसानों को 7.5 करोड़ रुपये का बकाया देना होगा, जिनसे उसने पिछले सीजन में गन्ना खरीदा था। जहीराबाद के किसान, जो मुख्य रूप से गन्ने की खेती करते थे, ट्राइडेंट के बंद होने के बाद अपनी उपज बेचने के लिए संघर्ष कर रहे है। मंत्री राजा नरसिम्हा ने कहा कि, गन्ना किसानों को समर्थन देने के लिए राज्य सरकार 90 प्रतिशत सब्सिडी पर ड्रिप प्रणाली उपलब्ध कराएगी। उन्होंने गंगा एग्रो इंडस्ट्रीज से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के निर्देश दिए। 12 एकड़ में स्थापित हो रही चीनी मिल एक साल में काम करना शुरू कर देगी।