महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 11 प्रतिशत के पार

कोल्हापुर विभाग चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी के मामलें में राज्य में सबसे आगे है। और साथ ही विभाग 11 प्रतिशत चीनी रिकवरी को पार कर चूका है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 04 फरवरी, 2024 तक कोल्हापुर विभाग में 179.1 लाख क्विंटल (17.91 लाख टन) चीनी उत्पादन हुआ है। अगर गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी की बात की जाए तो, कोल्हापुर विभाग में 162.37 लाख टन गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी 11.03 प्रतिशत है। कोल्हापुर विभाग में 40 चीनी मिलें शुरू है, जिसमे 26 सहकारी और 14 निजी चीनी मिल है।

महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने पेराई सीजन बंद करना शुरू कर दिया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 04 फरवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में 3 चीनी मिलें बंद हो गई है, जबकि इसी समय पिछले सीजन 5 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

सोलापुर विभाग में एक चीनी मिल, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में एक चीनी मिल और नांदेड़ विभाग में एक चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

राज्य में इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 716.03 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 692.52 लाख क्विंटल (69.25 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.67 प्रतिशत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here