महाराजगंज: चीनी मिल बंद होने से किसान हुए गन्ने की खेती से दूर

महाराजगंज : गन्ना समिति क्षेत्र के लोहरपुरवा में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को गन्ना प्रजातियां, पेड़ी गन्ना प्रबंध, कीट रोग नियंत्रण एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, सभी किसान खेत की सिंचाई गुड़ाई कर एक एकड़ 25 किग्रा यूरिया, 15 पोटाश प्रयोग करें। जिससे गन्ना बेहतर पैदावार होगा। क्षेत्र की चीनी मिल बंद होने से गन्ना किसान खेती करना बंद कर दिए।

सचिव बेचन प्रसाद ने कहा कि, फरेंदा चीनी मिल बंद होने से लगभग 7000 किसानों ने गन्ना खेती करना छोड़ दिया। गन्ना विकास निरीक्षक वेद प्रकाश राठौर एवं गन्ना पर्यवेक्षक अजय राय ने गन्ना की खेती के लिए मिलने वाले अनुदान सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। संचालन सीताराम चौरसिया ने किया। इस दौरान राधेश्याम मौर्य, राम कृपाल, विक्रम, सतीश चौरसिया, रामचंदर साहनी, राजेश, गिरिजेश मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here