किसानों को गन्ने का सर्वे अवश्य कराने की अपील

बिजनौर: जनपद में गन्ना सर्वे का काम चल रहा है। किसानो के खेतों में चल रहे गन्ने के सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सहकारी गन्ना विकास समिति लि नजीबाबाद के सचिव ने किसानों को गन्ना सर्वे से संबंधित जानकारी दी और सर्वे कराने की अपील की। सहकारी गन्ना विकास समिति लि० नजीबाबाद के सचिव डॉ विजय कुमार शुक्ल ने सर्वे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सर्वे के समय अपने खेत पर उपस्थित रहने की सलाह दी।

उन्होंने गन्ने की फसल को कीट के हमले से बचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, इस समय चोटी भेदक कीट का प्रकोप चल रहा हैं इस के लिए समय-समय पर कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग करते रहे।समय रहते फसल को कीट से बचने की जरूरत है। इस के लिए समिति के फार्म मशीनरी बैंक में पॉवर स्प्रेयर भी उपलब्ध हैं।जो किसान भाईयों को किराये पर उपलब्ध कराया जाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here