एथेनॉल को बढ़ावा: नितिन गडकरी ने कहा कि फ्लेक्स कारें किसानों के लिए वरदान साबित होंगी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि, कई भारतीय कंपनियां भारत में 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली कारों और दोपहिया वाहनों का उत्पादन करने के लिए प्लांट स्थापित कर रही हैं। मंत्री गडकरी टोयोटा द्वारा निर्मित 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाले वाहन में सवार होकर संसद आए और मीडिया से बात करते हुए कहा की, यह दुनिया का पहला वाहन है जिसमें फ्लेक्स इंजन है और यह यूरो 6 के उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करता है। यह शुद्ध शून्य उत्सर्जन देता है। गन्ने के रस, मोलासेस और मकई से उत्पादित एथेनॉल पर चलता है।

हाल ही में, टोयोटा ने 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से महाराष्ट्र के औरंगाबाद में फ्लेक्स कारों के उत्पादन के लिए एक प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है। गडकरी ने कहा कि, टाटा और सुजुकी भी 100 प्रतिशत एथेनॉल या फ्लेक्स इंजन वाली कारों के उत्पादन पर काम कर रहे हैं। दोपहिया वाहन सेगमेंट में बजाज, टीवीएस और हीरो फ्लेक्स-इंजन वाली बाइक और स्कूटर बना रहे हैं। मंत्री गडकरी ने कहा, अन्य निर्माता भी फ्लेक्स इंजन लाने पर काम कर रहे हैं। पेट्रोल पंपों की तरह ही अब हमारे किसानों के पास एथेनॉल पंप होंगे। एथेनॉल से चलने वाले वाहन प्रदूषण को कम करेंगे, लागत बचाएंगे और किसानों को लाभ पहुंचाएंगे।

इससे पहले अगस्त 2023 में, नितिन गडकरी ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स द्वारा विकसित 100 प्रतिशत एथेनॉल-चालित भारत स्टेज (बीएस)-VI-अनुपालन वाली विद्युतीकृत फ्लेक्स-फ्यूल कार के प्रोटोटाइप का अनावरण किया था।अब प्रोटोटाइप कारें टोयोटा द्वारा बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए तैयार हैं, जिसने इसके लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक प्लांट लगाने की घोषणा की है। अगस्त 2023 में अनावरण की गई प्रोटोटाइप कार, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस मॉडल की 100 प्रतिशत एथेनॉल (E100) आधारित कार थी।

वैसे तो फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जा चुका है, और टोयोटा ने 2022 में अपनी कोरोला का फ्लेक्स-फ्यूल संस्करण लॉन्च किया था। लेकिन अब भारत BS-VI उत्सर्जन मानकों के अनुरूप फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों का उत्पादन करने के लिए तैयार है। गडकरी ने कहा, एथेनॉल उद्योग किसानों के लिए वरदान है, इथेनॉल की मांग बढ़ने से भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा। गडकरी ने कहा, फ्लेक्स कारें किसानों के लिए वरदान साबित होंगी।एथेनॉल स्वदेशी है और किसान इसके सभी लाभ उठाएंगे।

एथेनॉल इंडस्ट्री के समाचार के बारे में अधिक पढ़ने के लिए, Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here