कर्नाटक: मंत्री से चीनी मिलों को 1 अक्टूबर से गन्ना पेराई शुरू करने का निर्देश देने का आग्रह

हावेरी: राज्य गन्ना उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया है कि, चीनी मिलें 1 अक्टूबर से काम करना शुरू कर दें, क्योंकि गन्ने की फसल कटाई के लिए तैयार हो जाएगी।

डेक्कन हेराल्ड में प्रकाशित खबर के अनुसार, हाल ही में चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल को सौंपे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि, किसानों की मांग के अनुसार चीनी मिलों को 1 अक्टूबर से गन्ना पेराई शुरू करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। पिछले कई वर्षों से जिले में मिलें सितंबर के आखिरी सप्ताह या 1 अक्टूबर को खुलती थीं। लेकिन, उन्हें बताया गया है कि मिलें नवंबर में खुलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here