गन्ना विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के गन्ना विकास समिति के ऑफिस में तोड़फोड़ की खबर है। एक युवक ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज किया और ऑफिस के कंप्यूटर और अन्य चीजों की तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के बीच में आने पर युवक धमकी देकर चलता बना।

गन्ना विकास समिति के कर्मचारियों ने इस युवक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर करवाने गये लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया। एफआईआर दर्ज न करने के विरोध में विभाग के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी बाहों में कालीपट्टी बांध कर दिनभर काम किया। उनका कहना था कि जबतक पुलिस उस युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, वे विरोध करते रहेंगे।

कर्मचारियों का आरोप है कि युवक की दबंगई से पूरा ऑफिस परेशान है। उनका कहना था कि उस युवक ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि गाली गलौज भी किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने पर कर्मचारियों को आश्चर्य हो रहा है। कर्मचारियों के साथ गन्ना विकास समिति के सदस्य और जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here