शंघाई: चीन के कृषि मंत्रालय ने कहा कि, इस साल फॉल आर्मी वर्म कीट से खतरा अधिक गंभीर है, इसे रोकना और नियंत्रण के उपाय अधिक आक्रामक होंगे।
चीनी के मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि, विनाशकारी फॉल आर्मी वर्म कीट से इस साल मकई की फसल में लगभग 60.67 लाख हेक्टेयर प्रभावित होने की आशंका है। सरकारी संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, फॉल आर्मी वर्म कीट मुख्य रूप से चीन में जनवरी 2019 में पहुंचा जिसके बाद उसने मकई और गन्ने की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया था।
आर्मी वर्म गन्ने के उतपादन को कम करता है, जिससे चीनी के उतपादन में भी कमी आती है। आर्मीवार्म कीट से अब यह खतरा बना हुआ है की चीन में चीनी उत्पादन को भी नुकसान पहुंच सकता है।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.