सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अब लोगों में जागरुकता आने लगी है। लोग न केवल अपने घर बल्कि अपने पूरे इलाके में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। कंपनियां और चीनी मिलें भी इसमें पीछे नहीं हैं। वे भी अपनी मिलों के परिसर और आसपास के इलाके को सैनिटाइज कर रही हैं।
जिले के गागलहेडी स्थित दया चीनी मिल ने भी अपने पूरे मिल को सैनिटाइज किया है बल्कि किसानों की सुरक्षा के लिए भी मिल के अहाते में पूरा प्रबंध किया है। दया शुगर मिल के कार्यकारी अधिकारी आदित्य कंबोज ने कहा कि मौजूदा कोरोना संक्रमण से बचाव में सभी कर्मचारियों औऱ किसानों का सहयोग आवश्यक है। तभी हम इससे जीत सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के अधिकांश चीनी मिलों में सैनिटाइजेशन का काम जोरशोर से चल रहा है। राज्य में अभी भी कई चीनी मिलें द्वारा पेराई जारी है।