कैरो :कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, मिस्र का जुलाई में शुरू होने वाले 2020-21 वित्तीय वर्ष के दौरान 25 से 26 लाख टन चीनी का उत्पादन का लक्ष्य है। चीनी फसल परिषद के प्रमुख, मुस्तफा अब्देल गवाद ने बताया की, चीनी की लक्षित मात्रा मिस्र के घरेलू उपभोग के 80% के बराबर है, शेष 20% आयात करने की योजना है। उन्होंने कहा कि, चुकंदर से लगभग 16 से 17 लाख टन स्थानीय उत्पादन होगा, और गन्ने से 9,00,000 टन का उत्पादन होगा।
मिस्र द्वारा 2020-2021 के वित्तीय वर्ष में 600,000-700,000 टन चीनी का आयात करने का लक्ष्य होगा। घरेलू चीनी उद्योग को राहत देने के लिए मिस्र के व्यापार और उद्योग मंत्री निवेन गेमे ने जून महीनें में तीन महीने की अवधि के लिए सफेद और कच्ची चीनी के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया था। जो चीनी फार्मास्यूटिकल्स उत्पादन के लिए आयात की जाती है, उसे आयात प्रतिबंध से बाहर रखा है, लेकिन उसके आयात के लिए बशर्ते स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है। मंत्रालय ने कहा कि, कच्ची चीनी के आयात की अनुमति केवल व्यापार और उद्योग के मंत्रालयों के अनुमोदन से ही दी जाएगी।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.